आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 180 की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने मुख्य अतिथि, आर्य समाज प्रधान प्रोफेसर देवदत्त आर्य व रविंद्र सिंह गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में 180 रोगियों की निशुल्क जांच की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीव मड़िया ने की। शिविर में नीमा चरखी दादरी प्रधान डॉ. कर्णवीर सांगवान, सचिव डॉ. राजेश शर्मा व आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. विक्रम, डॉ. राकेश वशिष्ठ, डॉ. सुनील जांगड़ा, डॉ. राजेश, डॉ. सतीश भोला, डॉ. प्रमिल फौगाट के अलावा रामनिवास, जगदीशचंद्र, बसंत कुमार, रामफल, रविंद्र, सुमेधा, डॉ. पूनम, नीरजा का सहयोग रहा।