चाइनीज सामान के बहिष्कार की शपथ दिलाई
चरखी दादरी।
भारतीयों का एक है नारा, चीनी उत्पाद नहीं है हमारा, ये विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक राजेंद्र शर्मा ने शहर के प्रेमनगर स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में बच्चों के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने बच्चों को स्वदेशी सामान खरीदने व चाइना के सामान का विरोध करने की शपथ भी दिलाई।
संघ के स्वदेशी जागरण मंच जिला प्रभारी अनिरुद्ध मित्तल ने बताया कि चीन भारत की प्रगति में बाधा बनता जा रहा है। इसलिए चाइना के सामान का विरोध समयोचित है। संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि चाइना का सामान खरीदने पर पैसा, घूम फिरकर कश्मीर के आतंकवादियों के पास पहुंचता है जो हमारे भारतीय सैनिकों पर हमले का कारण बनता है। उन्होंने भारतीय सैनिकों की जान बचाने के लिए चाइना के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल निदेशक जय सिंह, अनिरुद्ध मित्तल, संघ विस्तारक चमन उपस्थित थे।