फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों का प्रशिक्षण पूरा होने पर विदाई पार्टी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों का प्रशिक्षण पूरा होने पर दी विदाई पार्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नगर परिषद निकट स्थित डिजिटेक स्किल सेंटर में केंद्र सरकार की योजनानुसार दिव्यांगों के प्रशिक्षण के समापन पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। आयोजन की अध्यक्षता सेंटर संचालक कृष्ण पांडवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॅामन सर्विस सेंटर जिला को-ऑर्डिनेटर विकास कौशिक, दिव्यांग अधिकार समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीभगवान दांगी, शक्ति सिंह, रविंद्र शीशवाला ने शिरकत की।
विज्ञापन

कॅामन सर्विस सेंटर जिला संयोजक विकास कौशिक ने कहा कि दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में आम लोगों से कम नहीं हैं, उन्हें अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने व संवारने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट के कोर्स करवाए जाते हैं। सेंटर संचालक कृष्ण ने बताया कि दिव्यांगों के साथ युवाओं को भी रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर बीरमती, अमित, सुरेंद्र, नीलम, पूजा, नीरज, सुरेश, विजय, दीपक, सोमबीर, संगीता, श्रीभगवान व दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें