चरखी दादरी।
आठ अगस्त से राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल अचीना में राजकीय प्राथमिक खंड खेलों का आयोजन किया जाएगा। बौंद कलां बीईईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को लड़का-लड़की अंडर-11 आयुवर्ग में कबडडी, कुश्ती, खो-खो, जिम्नास्टिक, एथलैटिक्स व योगा खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसी प्रकार नौ अगस्त को कक्षा छठी से आठवीं तथा 10 अगस्त को कक्षा नौवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्रों की खेल स्पर्धाएं होंगी।