बंसीलाल ने संजोया था एसवाईएल का पानी लाने का सपना : सतपाल
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री व कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने प्रेस बयान में कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने का सपना पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने संजोया था और इसी सपने को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने लड़ाई लड़ी। आज इसी का परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों हरियाणा के पक्ष में एसवाईएल के पानी का लाने का फैसला दिया था। इनेलो ने तो अपनी प्रकाश सिंह बादल के साथ दोस्ती का फर्ज निभाते हुए कभी एसवाईएल के बारे में हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। आज इनेलो नेता जनता को बरगलाकर अपना स्वार्थ साधने की जुगत भिड़ा रहे हैं।
पूर्व मंत्री सतपाल संागवान ने जारी बयान में कहा कि बंसीलाल ने एसवाईएल नहर निर्माण के लिए हरियाणा के पंचायत सदस्यों को रोडवेज बसों में मौके पर ले जाकर दिखाया था और एसवाईएल निर्माण में विशेष भूमिका निभाई थी। वर्ष 1996 में बंसीलाल ने ही प्रदेश के किसानों के हितों को देखते हुए पहली रिव्यू पिटीशन सर्वोच्च न्यायालय में डालकर हरियाणा में किसानों के लिए लड़ाई शुरू की। उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब बंटवारे के दौरान हुए समझौतों में भी एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने की बात कही गई थी लेकिन तत्कालीन इनेलो सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
.. े