फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज सामान विरोधी मंच ने शिक्षकों व छात्रों के साथ फूंका चीन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पटेल नगर स्थित नक्षत्र एजुकेशन सोसायटी में चाईनीज सामान विरोधी मंच के सदस्यों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ चीन का पुतला फूंक कर चीन की भारत विरोधी नीतियों पर कड़ा रोष जताया। छात्राओं ने मंच के सदस्यों के साथ चीन के पुतले को अग्नि के हवाले किया और शपथ लेकर कहा कि वह रक्षाबंधन पर चाईनीज राखी की खरीद बिल्कुल नहीं करेंगी।
चीन के प्रति रोष जताते हुए चाईनीज सामान विरोधी मंच के सदस्यों ने एक सुर में कहा की भारत ने जब जब पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी देश घोषित करवाने की पहल की तब तब चीन ने पाकिस्तान का साथ देकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित होने से बचाने का काम किया है। हर साल लाखों करोड़ रुपये का चाईनीज सामान खरीदने वाली भारत की जनता का एहसान मानने की बजाय चीन एहसानफरामोशी करते हुए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद देकर भारत में हमले करवाने की साजिश को अंजाम दिलवाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के प्रमुख आर्थिक मददगार चीन को भी करारा सबक सिखाया जाए और यह तब ज्यादा संभव है जब हर क्षेत्रवासी व देशवासी चाईनीज सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना शुरू कर दें। मंच के सदस्यों ने शिक्षकों और छात्रों को चाईनीज सामान नही खरीदने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रदीप जून, रामकुवार दलाल, रामनिवास जेई, विरेंद्र आर्य, रमेश राठी, राहुल आर्य, धर्मबीर कौशिक, नक्षत्र एजुकेशन सोसायटी के शिक्षक नवीन देशवाल, विकास तिवारी, रवींद्र, छात्र राहुल, अरुण, अमित, मंदीप, अंजलि, प्रीति, पूजा, मंजू, पल्लवी, मधु, मुस्कान, नेहा के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने चाईनीज सामान नहीं खरीदने की शपथ ली।

- छात्राओं ने ली चाईनीज राखी नही खरीदने की शपथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें