फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के एक हजार दिन जीरो के लायक भी नहीं : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार के प्रदेश में एक हजार दिन पूरे होने के जश्न पर कड़ा कटाक्ष करते हुए सरकार के कार्यों को माइनस में नंबर दिए हैं। सांसद का कहना है कि हरियाणा में हुए कार्यों को देखते हुए जीरो नंबर देेने का मन भी नहीं करता है। सरकार का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल शेष है जिसमें उन्होंने विकास कार्य नहीं करवाएं तो जनता उन्हें बदलने का कार्य जरूर कर देगी। दीपेंद्र गांव गुभाना-माजरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गुभाना-माजरी गांव के शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा ने विकास के पहिए को पटरी से उतारने का काम किया है। जिस गति से हरियाणा बढ़ रहा था। आज न तो विकास की गति रही है और खुशहाली को भी खत्म कर दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह की किसान पंचायत पर कहा कि पंचायतों में उमड़ी भीड़ से साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सत्ता सौंपना चाहती है। एसवाईएल पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के खिलाफ बोलकर मुद्दे को भूलाने को काम कर रहे हैं जबकि एसवाईएल का पानी लाने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की जनता का ध्यान विकास कार्यों से हटवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की आलोचना करते हैं जबकि अब जनता ने भाजपा ने पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है। सांसद हुड्डा के साथ पूर्व विधायक नरेश प्रधान, सरजीत गुलिया, कुलदीप वत्स, अरविंद एडवोकेट, अरूण गुभाना, अंकुर कुमार और नरसिंह फौजी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें