फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने प्रेम नगर में किए पौधें वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने प्रेम नगर में पौधे बांटे
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए क्षेत्र के युवाओं ने शनिवार को पौधा वितरण अभियान चलाया। इसका नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी मुकेश जैन ने किया। अभियान के दौरान लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान युवाओें ने प्रेम नगर में लोगों को पौधे बांटे।
विज्ञापन

मुकेश जैन ने कहा कि भारत समेत पूरे विश्व में भौतिकवाद के युग में प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन कर उभर रहा है। इसमें वायु, जल, ध्वनि व भू सभी प्रकार के प्रदूषण शामिल है। इन सभी के फैलाव में सबसे बड़ा हाथ हम मानवों का ही है। आज भौतिकवाद के चलते मशीन बन चुके इंसान का सबसे बड़ा उद्देश्य जीवन में अधिक से अधिक धन व साधनों को जोड़ना है। इस आपाधापी में हम ये नहीं सोच रहे कि जो विकास हम तेज गति से कर रहे है उसका खामियाजा हमारे पर्यावरण को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर राजपति, बबली, कृष्णा, अनिल ग्रोवर, सुषमा, रीतू, महेश देवी, बलबीर सिंह, बिट्टू, सोनिया, चिराग, रविंद्र, सतपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें