फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईडी के 67 छात्रों ने किया नीट क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आरईडी के 67 मेधावी छात्रों ने नीट 2017 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफाई किया। प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया सात छात्रों ने 525 से अधिक अंक तथा 16 छात्रों ने 400 से अधिक अंकों के साथ क्वालिफाई किया। जिसमें कोमल नें 580 अंक, सुमित ने 563, रिया व रोहित ने 562, अमन ने 559, यशधीर ने 538 तथा ज्योत्सना ने 526 अंक प्राप्त किए।
इसमें आरईडी छुछकवास शाखा के 53, आरईडी झज्जर शाखा के 7 और आरईडी दादरी शाखा के 7 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय अपने छात्रों की सफलता पर गौरवांवित है। इससे पहले जेइई एडवांस 2017 की परीक्षा में 6 छात्रों नो सफलता प्राप्त की थी। जिसमें आरईडी छुछकवास के छात्र दीपक कुमार ने अपने कैटगरी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय के निदेशक जितेन्द्र सिंह अहलावत ने छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें