झज्जर। जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनात सिपाहियों को पदोन्नत किया गया है। एसपी डॉ अर्पित जैन के आदेशानुसार विभिन्न स्थानों पर तैनात झज्जर पुलिस के 16 सिपाहियों को हवलदार (ईएचसी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग में 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर इन सिपाहियों को मुख्य सिपाही पदोन्नत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उनमें सिपाही राकेश कुमार नंबर 273, सोमबीर 306, सुनील कुमार 308, मनोज कुमार 457, जसबीर सिंह 717, दविंदर सिंह 832, राजकुमार 1451, अशोक कुमार 1467, आनंद सिंह 1468, ओमवीर 1482, महिपाल 1483, सुनील 1484, हरिओम 1555, कृष्ण कुमार 1591, नितेश 1595 तथा प्रवीण कुमार 1766 झज्जर शामिल हैं। एसपी ने पदोन्नती पाने वाले उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नए जोश के साथ मेहनत ,लगन, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से अपने ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे। संवाद