फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-152 डी : संशोधित अवॉर्ड राशि घोषित नहीं होने पर रेल रोकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच-152डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की संशोधित अवॉर्ड राशि की घोषणा को लेकर किसान अधिक इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। किसान नेताओं का कहना है कि अगर सोमवार तक संशोधित और पर्याप्त अवॉर्ड राशि की प्रशासन ने घोषणा नहीं की तो फिर किसान रेलवे ट्रैक की तरफ कूच कर जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब प्रशासन को और समय सीमा नहीं दी जाएगी और सोमवार रात तक किसान आरपार का कदम उठा लेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि संशोधित अवार्ड राशि की मांग कर रहे किसानों ने प्रदेश में रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दे रखी है। वहीं, जिला प्रशासन संशोधित अवार्ड राशि की प्रक्रिया पाइप लाइन में होने का तर्क देकर किसानों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। इन किसानों ने इससे पहले गत 27 जून को रेल रोकने का एलान किया था लेकिन इससे ठीक पहले 26 जून को ही उनकी जिला उपायुक्त मुकेश आहूजा से बातचीत हो गई थी। इस बैठक के बाद किसान रेलवे ट्रैक की तरफ तो नहीं बढ़े लेकिन रेल रोको आंदोलन को एक्शन मूड में हैं। किसान नेता रमेश दलाल का कहना है कि वो लगातार जींद और चरखी दादरी जिला प्रशासन व सरकार के संपर्क में है और लगातार प्रशासनिक कार्यवाही की अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादती होने पर किसान कभी भी रेलवे ट्रैक पर उतर सकते हैं। रमेश दलाल ने बताया कि उनकी रविवार को भी चरखी दादरी डीसी मुकेश आहूजा से बातचीत हुई है और उन्हें उम्मीद है कि सोमवार तक प्रशासन संशोधित और नियमानुसार अवार्ड राशि घोषित कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर सोमवार रात तक किसान अपना अगला कदम उठा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसान पहले ही बहुत समय दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें