फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास मामला : डीसी से मुलाकात के बाद गांधी नगर के लोगों ने चार जुलाई तक रोका आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के गांधीनगर में रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने गांधीनगर वासियों से चार जुलाई तक का समय मांगा है। प्रशासन ने 30 जून तक अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू करवाने का पिछले दिनों आश्वासन दिया था। वहीं, इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग ने अंडरपास निर्माण के लिए जगह खाली करवाए जाने के लिए आसपास के दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांधी नगर के पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की हाल मेें डीसी मुकेश कुमार आहूजा के साथ बातचीत हुई है। इस बातचीत के दौरान डीसी नेे गांधी नगर के लोगों से अंडरपास निर्माण के लिए चार जुलाई तक का समय मांगा है। डीसी के आश्वासन पर गांधी नगर वासियों ने अपनी सहमति जता दी है। गांधी नगर पार्षद महेेश गुप्ता ने बताया कि डीसी ने क्षेत्र के लोगों से चार जुलाई तक काम शुरू करवाने को कहा है। पार्षद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अंडरपास के लिए आसपास बनी दुकानों की पैमाइश कर निशानदेही की थी। इन निशानदेही के आधार पर आसपास के करीब 15 दुकानदारों को नोटिस जारी कर इस जगह को नोटिस मिलने के बाद तीन दिन में खाली करने को कहा गया है। पार्षद ने बताया कि इस नोटिस में बताया गया है कि इस जमीन पर दुकानदारों ने नाजायज तौर पर अतिक्रमण कर रखा है। अब इन दुकानदारों को यह कब्जा हटाए जाने को कहा गया है। विदित गत 16 जून को गांधीनगर वासियों ने अंडरपास निर्माण के लिए रेल रोकने का प्रयास किया था लेकिन प्रशासन ने 30 जून तक समय मांग लिया था। अब 30 जून को यह समयावधि पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें