फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा परिसर में बनेगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर को साफ-सुथरा व जाम मुक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका को अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुराना बस स्टैंड परिसर में रेहड़ी धारकों के लिए अस्थायी स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए एनओसी जारी कर दी है। एनओसी मिलते ही नपा ने डीसी को पत्र लिखकर टाउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग बुलाने का अनुरोध किया है। अब जल्द ही शहर की सड़कों पर आपको रेहड़ी वाले दिखाई नहीं देंगे। इसके अलावा भी रेहड़ी धारकों के लिए दो स्थान तलाश किए जा रहे हैं, जहां पर ये रेहड़ी लगा सकेंगे। सिलानी गेट के आसपास भी जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में रजिस्टर्ड हैं 368 रेहड़ी धारक
झज्जर शहर में रेहड़ी धारकों के लिए स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत सर्वे किया गया था। इसमें सरकार द्वारा हायर की गई कंपनी ने रेहड़ी धारकों के 600 आवेदन नपा में जमा करवाए थे लेकिन नपा ने इसकी जांच तो इसमें से 368 आवेदन ही सही पाए थे। बाकी के आवेदनों को रद्द कर दिया गया था। ऐसे में अब 368 रेहड़ी धारकों को ध्यान में रखकर ही योजना बनाई जाएगी।

रेहड़ी धारकों को होगा ये फायदा
रेहड़ी धारकों को शहर के दो से तीन मुख्य स्थानों पर जगह अलॉट कर दी जाएगी। उन्हें आई कार्ड के साथ-साथ लाइसेंस भी दिया जाएगा। इससे वे बेखौफ होकर अपना रोजगार चला सकेंगे। उन्हें इस स्थान के लिए किसी प्रकार का किराया भी देने की आवश्यकता नहीं रहेगी। शहर में काफी रेहड़ी धारक जिन दुकानों के आगे रेहड़ी लगाते हैं, उन्हें किराया अदा करना पड़ता है। इनके आसपास ही नपा के द्वारा टॉयलेट की भी सुविधा देगी।
विज्ञापन


जाम की समस्या से मिलेगी निजात
शहर की सड़कों से इन रेहड़ी वालों के हटने से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके अलावा कचरा भी नहीं दिखेगा। नपा कर्मियों को एक परिसर में सफाई करने में आसानी रहेगी। वहीं फल-सब्जियों के लिए अलग-अलग जगह पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। रेहड़ी धारक अलॉट की गई जगह से दूसरी जगह पर रेहड़ी नहीं लगा सकेगा।

रेहड़ी धारक भी हैं फैसले से खुश
1. फल की रेहड़ी लगाने वाले वीरचंद ने बताया कि सर्वे में उनका फोटो लेकर गए थे। योजना सभी के लिए एक समान है, इसलिए कोई नुकसान की बात नहीं है। योजना से रेहड़ी धारक संगठित भी होंगे तथा इन्हें नपा के द्वारा टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी तो फायदे की बात है।
2. सब्जी बेचने वाले दीपक ने बताया कि पुराना बस स्टैंड के अंदर रेहड़ी लगेंगी तो यहां पर मिनी सब्जी मंडी जैसा नजर आएगा। इससे उन्हें फायदा ही मिलेगा। यहां पर बढ़िया लोकेशन की जगह रेहड़ी लगाने का झंझट खत्म हो जाएगा।

स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी के तहत अस्थायी वेंडर स्ट्रीट के लिए पुराना बस स्टैंड परिसर की रोडवेज विभाग ने एनओसी जारी कर दी है। शहर में अब जल्द ही जाम की समस्या खत्म हो जाएगी तथा इसका रेहड़ी वालों को भी लाभ मिलेगा। पत्र लिखकर डीसी से मीटिंग बुलाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें