फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज तीन में घर घर जाकर जांची जाएगी स्वच्छता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की दिशा में सरकार अब एक नया प्रोग्राम और लांच करने जा रही है। इसका मकसद स्वच्छता मुहिम में सौ फीसदी सफलता प्राप्त करना है। इसके तहत 24 जून से स्वच्छता महोत्सव अभियान में स्वच्छता दर्पण फेज तीन की शुरूआत होने जा रही है। इस लांचिंग समारोह में चरखी दादरी जिले से आठ स्वच्छता ग्राही भी भाग लेने दिल्ली जाएंगे। इस अभियान के तहत बेस्ट थ्री डिस्ट्रिक, बेस्ट थ्री ब्लॉक और बेस्ट थ्री स्टेट को दो अक्तूबर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह मुहिम 15 अगस्त तक चलेगी। इस संबंध में जिला मुख्यालय स्तर पर सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया है।
मोदी सरकार ने स्वच्छता मिशन की शुरूआत अपने पहले कार्यकाल के दौरान की थी। अब अधूरे कार्यों को पूरा करने व स्वच्छता के मामले में नए बिंदुओं को शामिल किया गया है। सरकार की पहली योजना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक स्वच्छता के दो फेज पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे फेज की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह तीसरा फेज 24 जून से शुरू होने जा रहा है। इसका स्वच्छता महोत्सव एवं दर्पण नाम दिया गया है। इस मुहिम के तहत खासकर ग्रामीण एरिया पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। गांवों में सफाई अभियान पर और बल दिया जाएगा। शौचालयों को जीरो टैग से अटैच किया जाएगा यानी शौचालय की लोकेशन ऑनलाइन अपडेट की जाएगी ताकि यह देखा जाए ताकि शौचालय वर्किंग में है या नहीं। शौचालय का स्थान बदल तो नहीं दिया गया है। इस फेज तीन के तहत स्वच्छता ग्राही भी जरूरत के अनुसार तैनात किए जाएंगे ताकि वे गांव में स्वच्छता की स्थिति पर अपडेट लेते रहे। इसके लिए ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। गांवों में खाद गड्ढा और दूषित पानी को सोखने का अलग सेे गड्ढे बनाए जाने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दे के फेज दो स्वच्छता दर्पण अभियान में चरखी दादरी को प्रथम स्थान मिला था। अखिल भारतीय स्तर पर जिले का नाम 50 वें स्थान पर रहा था। अब इस फेेज तीन में भी चरखी दादरी जिला प्रथम स्थान पर रहने के लिए पूरी तैयारी में है। फेज तीन के 24 जून को लांचिंग होने के बाद इस मुहिम पर लगातार 15 अगस्त तक वर्क किया जाएगा। उसके बाद रैंकिंग के आधार पर पोजीशन निकाली जाएंगी। बेस्ट तीन ब्लॉक, बेस्ट तीन जिलों व बेस्ट तीन राज्यों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान का तीसरा फेज लांच किया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता एवं शौचालयों की सुंदरता व जीरो टैग से अटैच करने पर ज्यादा फोकस रहेगा। गांवों मेें खाद गड्ढा बनाने पर बल दिया जाएगा।
सतीश कुमार, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें