फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से पीएचसी में नहीं एमओ, फार्मासिस्ट निभा रहा सभी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। कादमा पीएचसी में एमओ (मेडिकल ऑफिसर) का पद पिछले दो सालों से खाली पड़ा है। जिले में चिकित्सकों की कमी होने से मौजूदा स्टाफ जैसे-तैसे काम चला रहा है। सरकार को डिमांड भेजने के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। इसका खामियाजा जिलावासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, कादमा पीएचसी तो स्वास्थ्य विभाग की अपेक्षा का शिकार है। कादमा की सात हजार की आबादी के अलावा समीपवर्ती 15 गांव इस पीएचसी से जुड़े हुए हैं लेकिन यहां चिकित्सा सुविधाएं न के बराबर हैं। मजबूरन मरीजों को जिला अस्पताल के अलावा भिवानी या रोहतक जैसे शहरों की खाक छाननी पड़ रही है।
गांव कादमा में करीब 28 साल पहले पीएचसी बनाई गई थी। यह 15 गांवों की करीब 35 हजार की आबादी को कवर करती है। पिछले दो साल से यहां स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक की तैनाती नहीं की है। महिला विशेषज्ञ की कमी भी महिलाओं को बेहद खल रही है। चिकित्सा सुविधाओं की कमी से परेशान लोग सरकारी अस्पताल की बजाय उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाने को विवश हैं। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। पीएचसी की सारी जिम्मेदारी फार्मासिस्ट के कंधों पर है। ओपीडी देखने से लेकर टीबी दवा वितरण सहित हर प्रोग्राम के संचालन की जिम्मेदारी वही अदा कर रहा है।
विज्ञापन

छह माह में 80 डिलीवरी केस
विभाग के आंकड़ों अनुसार कादमा पीएचसी पर पिछले छह माह में करीब 80 डिलीवरी केस आए हैं। ज्यादातर केस यहां से दादरी सिविल या भिवानी रेफर किए गए हैं। डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को दूसरे शहरों के अस्पतालों में ले जाना परिजनों के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में लोगों ने यहां महिला विशेषज्ञ को तैनात करने की मांग भी की है।
विज्ञापन

नाममात्र की हैं पीएचसी में सुविधाएं
पीएचसी में चिकित्सक ही नहीं है और अब तक ग्रामीण सीधा दादरी अस्पताल ही चले जाते हैं। सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है।
कादमा सीएचसी के अधीन करीब 15 गांव हैं। यहां लोगों को नाममात्र सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। विभाग को यहां चिकित्सक नियुक्त करने चाहिए।
इंद्र सिंह, पूर्व सरपंच
चिकित्सकों की डिमांड हमने सरकार के पास भेज रखी है। चिकित्सक मिलते ही हम कादमा पीएचसी पर नियुक्ति कर देंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग प्रयासरत है।
डॉ. अभिमन्यु, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें