फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धोखाधड़ी : फर्म संचालकों पर छठी एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करोड़ों के अनाज का भुगतान किए बिना दादरी अनाज मंडी से फरार हुई दो फर्मों के संचालक भाइयों पर वीरवार को सातवीं एफआईआर दर्ज हो गई है। इस बार चरखी गांव के किसानों ने दोनों पर जबकि मौड़ी गांव के किसानों ने जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत सौंपी है। किसानों का आरोप है कि फर्म संचालक किसानों की फसल का भुगतान किए बिना ही फरार हो गए। करीब 25 किसानों की सामूहिक शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने फर्म संचालकों के खिलाफ सातवीं एफआईआर दर्ज कर ली। दूसरी तरफ चरखी गांव के किसानों का कहना है कि करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। गांव के करीब 125 किसानों ने उनको फसलें बेची थीं। किसानों की शिकायत पर सिटी पुलिस दोनों फर्मों के संचालक चचेरे भाइयों पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गत रविवार को खेड़ी बूरा के किसानों की शिकायत पर इस संबंध में पांचवीं एफआईआर पुलिस ने दर्ज की थी। सिटी थाने में जो पांच एफआईआर दर्ज हुई हैं उनमें से दो किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी तो तीन दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी के संचालक भाइयों और उनके भतीजे के खिलाफ हुई थी। अब चरखी के किसानों ने छठी एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। पुलिस शिकायत में चरखी के किसानों ने बताया कि वे खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसानों ने बताया कि पिछले दो सीजन में उन्होंने सरसों, गेहूं और कपास की फसल किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी और जय दादा गुंसाई फर्म को बेची थी। इससे पहले भी वे अपनी एक सीजन की फसल यहां बेच चुके हैं। किसान पूर्व सरपंच कुलदीप, आनंद, राजबीर, शिव कुमार, सोमबीर, वेदप्रकाश, कुलदीप सिंह, संजय, दीपक, सरपंच गुलजारी लाल, रमेश, पवनजीत, चंद्रदीप, सुभाषचंद्र, कपिल, लाला, सुखबीर, मनोज, इंद्रजीत, रमेश, ओमप्रकाश, संदीप, सुधीर, सज्जन, जगबीर, नरेंद्र, राकेश, प्रदीप, वेदप्रकाश, बलजीत, हरपाल, शमशेर सिह, मुकेश कुमार, अनिल, संजीव कुमार, उमेद, सुनील, सुंदर, रणवीर सिंह, राजबीर सिंह, जितेंद्र, बलबीर सिंह, जयभगवान, जगरूप, राजकुमार, महिपाल, राजेश, महेंद्र व ओमबीर ने बताया कि दोनों फर्म संचालक भाइयों की तरफ गांव के 125 किसानों का करीब दो करोड़ रुपये बकाया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई कर किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रोशनलाल व रामनिवास और जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मनीष, निरंजन उर्फ गोल्डी, जगदीश व कृष्ण उर्फ केशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

252 किसानों ने किया था 4.56 करोड़ बकाया का दावा
एसडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने उपायुक्त के निर्देशानुसार 252 किसानों के दावे दर्ज किए। दावों के मुताबिक साढ़े दस हजार क्विंटल सरसों, 130 क्विंटल गेहूं और 250 क्विंटल ग्वार का भुगतान नहीं किया गया है। इसमें सरसों की कीमत करीब चार करोड़ 41 लाख, गेहूं का करीब दो लाख 26 हजार और ग्वार का करीब दस लाख का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। चरखी और मौड़ी गांव के किसानों की शिकायत पर हमने केस दर्ज कर लिए हैं। अब तक इस संबंध में सात एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। - जगराम, इंस्पेक्टर, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें