फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी झज्जर की तीन बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जब वह छोटी बच्चियां थी तो उनके गांव में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आने वाला वक्त ऐसा भी हो सकता है कि एक दिन पूरे गांव की पहचान इस बेटी के नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली है। घूंघट प्रधान समाज में जहां एक बेटी के रहन-सहन और उसके पहनावे को लेकर आज भी तरह-तरह की बातें बनना आम बात है। वहीं इस लीक से अलग हटकर झज्जर जिले की तीन बेटियों ने अपनी मेहनत के बलबूते पर भारत की उस मुक्केबाजी टीम में स्थान हासिल किया है जो टीम 20 से 23 जून के बीच जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली है। इस भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व गांव सूहरा कलोई की प्राची धनखड़ करेगी। टीम में प्राची के अलावा गांव छारा की मानसी दलाल व झज्जर जिले के ही गांव खानपुर खुर्द की नेहा पिलानिया ने स्थान पाया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीनों बेटियां बुधवार की रात जर्मनी के लिए रवाना हुई हैं। जर्मनी रवाना होने से पूर्व इन तीनों खिलाड़ियों को मुक्केबाजी संघ के प्रबंधन व इनके अभिभावक इन्हें छोड़ने के लिए इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पहुंचे। सभी ने इन्हें जीत की बधाई दी। जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत व कैप्टन विजय गुलिया, मानसी के पिता अजीत दलाल उनकी मां संजीता प्राची धनखड़ की माता- पिता तेजेंद्र पाल अंजू और नेहा पिलानिया के पिता बलजीत सिंह पिलानिया ने इन्हें विदाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें