फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस : जिले के चारों विस में आज होगी पायलट रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दलबीर राठी ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में योग दिवस के मद्देनजर पायलट रिहर्सल 20 जून को होगी। डॉ. राठी ने बताया कि झज्जर जिला मुख्यालय पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, बेरी में होने वाले विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम में चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़, बादली विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम में चेयरमैन जीएल शर्मा व बहादुरगढ़ में विधायक नरेश कौशिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ योग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जून को चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पायलट रिहर्सल होगी। पायलट रिहर्सल में संबंधित एसडीएम मौजूद रहेंगे। वहीं झज्जर में पायलट रिहर्सल के बाद योग मैराथन का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह 6:30 बजे मुख्यातिथि का आगमन होगा और उसके बाद धनवंतरी पूजन, मुख्यातिथि के लिए स्वागत संबोधन, मुख्यातिथि का संबोधन होने के साथ ही योग प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन


योग मैराथन का डीसी करेंगे शुभारंभ
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि 20 जून को शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे से 7:50 बजे तक योगाभ्यास की रिहर्सल होगी तथा इसके बाद योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। योग मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त संजय जून करेंगे। शहर में आयोजित योग मैराथन जहांआरा बाग स्टेडियम से आरंभ होगी और पुराना बस स्टैंड रोड होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में समाप्त होगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जहांआरा बाग स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस को लेकर जिलावासियों में पूरा उत्साह है और पिछले कई दिनों से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में योग प्रेमियों ने योग क्रियाएं करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें