फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच के लिए मेगा मॉक ड्रिल 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय राजधानी एरिया (एनसीटी) के साथ-साथ हरियाणा के चार जिलों झज्जर, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में एक साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने व परखने के लिए 28 जून को अंतरराज्यीय मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व, आपदा एवं राहत प्रबंधन विभाग हरियाणा सरकार केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रेंस से जिला प्रशासन को यह जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तय की गई गाइडलाइन के अनुसार मेगा मॉक ड्रिल की सभी तैयारियां करने , आपदा प्रबंधन एवं राहत से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों से आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


28 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल
उपायुक्त संजय जून ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी एरिया में 28 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल में झज्जर जिले को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्लान के अनुरूप सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें ताकि 24 जून को मॉक ड्रिल की होने वाली बैठक में विस्तार से समीक्षा की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 28 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए होगी। उन्होंने कहा कि भूकंप आकस्मिक आपदा है, इसके लिए हर समय तय प्रबंधन प्लान के अनुसार तैयार रहना होता है।

आपदा प्रबंधन तैयारी जांचने का अवसर
मेगा मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन प्लान को जांचने, परखने और ड्रिल के अनुभव के आधार सुदृढ़ करने का एक अवसर है। इसलिए सभी अधिकारी मेगा मॉक ड्रिल की सभी तैयारियों को गंभीरता से पूरा करें। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेना के अधिकारी मेगा मॉक ड्रिल की बारीकि से निगरानी करेंगे। बैठक में एसएसपी अशोक कुमार, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम झज्जर, शिखा, सीटीएम अश्विनी कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें