फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 एमएम बारिश से हुए 55 जगह बिजली के फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश की झड़ी में जिले में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। शहर व गांवों में 55 स्थानों पर बिजली फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में करीब एक दर्जन स्थानों पर बिजली फाल्ट आने से सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे पेयजल आपूर्ति भी चरमरा गई। जिले में कुल 90 फीडर है जिनके जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। 11 हजार 127 बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी रही। रुक-रुक कर जिले के विभिन्न भागों में हल्की बारिश होती रही। किसी एरिया में चार एमएम तो कहीं पांच से 10 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। दिन के समय तेज हवा के झोंकों के साथ बौछारें गिरीं, जिसका बिजली आपूर्ति पर प्रतिकूल असर पड़ा। बिजली की तारों के बीच कई जगह स्पॉट यानी फट्टी नहीं लगी होने की वजह से तारें आपस में भिड़ने से स्पार्किंग हो गई, जिससे पूरी लाइन में ही फाल्ट आ गया। कई जगह पेेड़ों के समीप से गुजरती तारों में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, बारिश के बाद कुछ कॉलोनियों में ब्लॉक सीवर से विभाग की पोल खुल गई। बस स्टैंड क्षेत्र की गलियों से पानी की निकासी डेढ़ से दो घंटे बाद तक हो सकी।

शहर में यहां आए फाल्ट
शहर के विभिन्न भागों मेें एक दर्जन फाल्ट आ गए जिससे विभिन्न भागों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट आने से शहर की पुरानी अनाज मंडी एरिया, एमसी कॉलोनी एरिया, घिकाड़ा रोड एरिया, प्रेमनगर कालोनी, ढाणी रोड एरिया, तिकोना पार्क क्षेत्र, गांधी नगर, मेन बाजार, लोहारू रोड सहित विभिन्न भागों में बिजली आपूर्ति ठप रही। कहीं तीन घंटे तो कहीं पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति रही बाधित
शहर में वैसे ही पेयजल संकट बना हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल आपूर्ति का टाइम टेबल भी गड़बड़ा गया, जिससे लोगों को पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पाया। कई भागों में तो देर रात के समय भी पेयजल आपूर्ति करनी पड़ी। ताकि पानी की किल्लत को दूर किया जा सके।

सभी शिकायत केंद्रों के कर्मचारी काम पर जुटे
बिजली फाल्ट ठीक करने में शहर के सभी बिजली शिकायत केंद्रों के कर्मचारी लगे रहे। अलग-अलग टीमें फॉल्ट ठीक करने में जुटी रही। कुल चार टीमें विभिन्न भागों में फाल्ट ठीक करने में लगी हैं। शिकायत केंद्रों पर सोमवार को 60 शिकायतें पहुंची, जिनका शाम तक निदान कर दिया गया।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। विभिन्न गांवों से निगम को बिजली के फाल्ट आने की शिकायतें मिली हैं। गांवों में भी लाइनमेन फाल्ट ठीक करने में जुटे हैं। जिले में 90 फीडर व 11 हजार 127 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। सब अर्बन में 18 फीडर हैं। शहर में रेलवे रोड व चरखी पावर सब स्टेशन के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


बारिश की झड़ी से फाल्ट हो जाते हैं। सभी फाल्ट को ठीक कर दिया है। जिलेभर में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है।
- भजन सिंह, एसडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें