फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई के समय नहीं रहती बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी में खेड़का गुज्जर गांव के ग्रामीण एक-एक घूंट पानी के लिए तरस रहे हैं। जब गांव में सरकारी पानी की सप्लाई होती है तो उस दौरान गांव में बिजली नहीं होती। ऐसे में लोगों की समस्या कम होने के बजाय बढ़ जाती है। ग्रामीणों को इस स्थिति में या तो हैंडपंप का खारा पानी ही पीना पड़ता है या फिर गांव से कई किलोमीटर दूर से पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों की इस समस्या पर न तो नेता और ही प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। खेड़का गुज्जर के जटिका मोहल्ला निवासी महिला कमला, बाला, पूजा, पिंकी, अंगूरी देवी, रेखा, रश्मि व सीमा ने बताया कि उन्हें गर्मी के मौसम में हर बार पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। अब तो समस्या कहीं ज्यादा बढ़ गई है। घरों में पीने के लिए भी पानी नहीं है। महिलाओं ने बताया कि यदि गांव में पानी की सप्लाई आती है तो उस दौरान गांव में बिजली नहीं रहती। ऐसे में उनके घरों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो जाता है। गांव में प्राइवेट पानी की लाइन भी बिछी हुई है लेकिन उनमें भी कुछ देर के लिए पानी आता है। इससे गांव के कुछ घरों को पानी मिल जाता है तो कुछ को नहीं। अनेकों बार महिलाओं को खाली बर्तनों को लेकर ही लौटना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में उन्हें घरों से कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। कई बार तो घरों में पीने के लिए एक घूंट भी पानी नहीं होता और उन्हें सप्लाई आने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ-साथ जन स्वास्थ्य विभाग और नेताओं से गांव में पानी की सप्लाई सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें