फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने भाईचारे को किया सुदृढ़ : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव भटेड़ा, काहड़ी, अमादलपुर, कोका और कुलाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों से सीधे संवाद के दौरान मिली समस्याओं के समाधान के दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक मानकर देश को सशक्त व समर्थ बनाने में जुटे हुए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि देश की तरक्की का आधार ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास पर टिका हुआ है। इसलिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने बजट में ग्रामीण विकास को तवज्जो देने का काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तर्ज पर विकास परियोजनाएं बनाकर विकास कार्य करने की परंपरा शुरू की है। किसान, पशुपालक, श्रमिक, छोटे दुकानदार को जोखिम फ्री बनाने का काम हमारी सरकार ने किया है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर अग्रसर होते हुए प्रदेश से क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए भाजपा सरकार ने समाज में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण राजनीतिक धरातल से गायब होने की स्थिति में पहुंच रहा है। इससे पहले कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जहांगीरपुर में स्थित दादा सतनसर मंदिर और कासनी में भैयावाला चौक पर आयोजित धार्मिक भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। दौरे के दौरान हिसार कृषि विवि प्रबंधन बोर्ड सदस्य आनंद सागर, विनोद भटेड़ा, तेजपाल लुहारी, विकास वाल्मीकि, प्रेम सुबाना, जयभगवान, प्रकाश माजरा, भीष्मपाल सिंह, हरपाल, जयलाल, लालचंद, राजेंद्र, निरजंन, मामचंद, रामफल, वेदपाल, धर्मवीर चेयरमैन, मनोज प्रधान काहड़ी, चरण सिंह,धर्म, सतपाल, सतीश पंच सहित प्रशासन की ओर से डीडीपीओ हरिसिंह श्योराण, बीडीपीओ रामकरण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें