फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से धोखाधड़ी : फरार फर्म संचालक भाइयों की संख्या पांच पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसानों की फसलों का करीब 30 करोड़ लेकर फरार हुईं दो फर्मों में एक नाम और जुड़ गया है। कृष्ण उर्फ केशु दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले निरंजन और जगदीश का भाई है। इस प्रकार अभी तक किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी समेत किसानों का भुगतान किए बिना फरार होेने वालों में पांच भाई और एक भतीजे का नाम सामने आया है। शनिवार को गांव गोठडा के किसानों ने दादा गुंसाई फर्म पर एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में 16 किसानों ने बताया कि फर्म संचालक भाइयों ने उनसे करीब करीब 37.50 लाख की 894 क्विंटल सरसों, 50 क्विंटल कपास और 60 क्विंटल ग्वार खरीदी थी। इस प्रकार दादा गुंसाई फर्म पर तीन एफआईआर जबकि किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी पर एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस मामले में दावा करने वाले किसानों के लिए डीसी ने कमेटी का गठन कर दिया है। इसका अध्यक्ष एसडीएम दादरी को बनाया गया है।
विज्ञापन

मंडी में शनिवार को चर्चा रही कि किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले रोशन लाल और रामनिवास ने पुरानी मंडी स्थित अपना घर भी तीन दिन पहले ही बेचा था। पुलिस शिकायत में गोठडा के किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी सरसों, कपास व ग्वार दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों मनीष, निरंजन उर्फ गोल्डी, जगदीश व कृष्ण उर्फ केशु को बेची थी। इन किसानों ने बताया कि उनकी फसल का भुगतान नहीं किया गया है। सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि गोठडा के किसानों की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में चौथी एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, मंडी सूत्रों की मानें तो केशु गांव-गांव जाकर भी किसानों से सीधा अनाज खरीदता था। चर्चा है कि करीब चार से पांच करोड़ का उसे भी भुगतान करना था। बता दें कि आरोपी मानकावास गांव के रहने वाले हैं। उनके ही गांव के किसानों ने भी दोनों फर्मों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। इन मामलों की जांच कर रहे एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किरोड़ीमल रामकुमार ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रोशनलाल और उसके भाई रामनिवास उर्फ बिल्लू के सभी फोन की लोकेशन की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस उनकी बैंक डिटेल भी खंगालने में लगी है।

क्या है मामला
चरखी दादरी अनाज मंडी की दो फर्म जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी और किरोड़ीमल राजकुमार ट्रेडिंग कंपनी के संचालक करीब 500 किसानों से सरसों, कपास, ग्वार खरीदकर करीब 30 करोड़ का चूना लगाकर फरार हो गए। दोनों फर्म संचालकों ने मंडी में दुकान किराये पर ली थी। अब तक मानकावास, गोठडा व घसोला गांव के किसान इस मामले में चार एफआईआर चरखी दादरी सिटी थाने में दर्ज करवा चुके हैं। फिलहाल किरोड़ीमल फर्म के संचालक रोशनलाल व रामनिवास और जय दादा गुंसाई ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मनीष, निरंजन उर्फ गोल्डी, जगदीश व कृष्ण उर्फ केशु का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सिटी थाने में चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। फर्म संचालकों की लोकेशन पता करने का हम प्रयास कर रहे हैं। - जगराम, इंस्पेक्टर, दादरी सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें