फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर वालों, राज के साथ चलना ही समझदारी : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा ने भले ही रोहतक लोकसभा का हुड्डा परिवार से अभेद दुर्ग छीन लिया हो लेकिन झज्जर जिले की तीन विधानसभाओं (झज्जर, बेरी और बादली) से हारने की टीस सीएम के संबोधन में साफ दिखाई दी। सीएम ने कहा कि उन्हें दुख है कि झज्जर व मेवात में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसलिए वे झज्जर वालों को समझा रहे हैं कि विधानसभा में अपनी गलती सुधार कर भाजपा का साथ दें, राज के साथ चलने में ही समझदारी होती है। ऐसा न हो कि बाद में पछताना पड़े कि हम तो विपक्ष में चले गए। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा लोकसभा चुनाव की तर्ज पर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी, ऐसे में राज के साथ चलना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद अरविंद शर्मा, जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल, नपा की अध्यक्ष कविता नंदवानी, उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, भाजपा विदेश संपर्क प्रमुख प्रदीप अहलावत, आनंद सागर, रत्न सागर, जिप उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, डॉ. धर्मेंद्र बबलू, राजेंद्र शर्मा, महेश कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज जांगड़ा, रमेश वाल्मीकि, शिव कुमार रंगीला मौजूद रहे।
विज्ञापन


जब मंत्री चल पड़े पानी पिलाने
सीएम संबोधन में कह रहे थे कि उनके लिए सभी एक समान हैं। हो सकता है कि अगली बार स्टेज के कुछ चेहरे सामने बैठे हों और सामने वालों को स्टेज पर मौका मिल जाए। इसी दौरान मंत्री ओपी धनखड़ स्टेज छोड़कर गर्मी में परेशान महिलाओं को पानी देने के लिए अकेले ही चल दिए। उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते हुए देखकर कार्यकर्ता पंडाल से बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने देखा कि मंत्री तो दोनों हाथों में पानी के कैंपर लिए जा रहे हैं। जिस पर लोगों ने उनसे कैंपर लिए और महिलाओं को पानी पिलाया। अचानक से हुए इस घटनाक्रम को लेकर करीब पांच मिनट तक पंडाल में हर कोई असमंजस में रहा।

एक दिन में बादली को तहसील, खंड और उपमंडल का दिया दर्जा : धनखड़
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पिछली सरकार के विकास के भ्रम की याद दिलाते हुए कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जिसने एक दिन में एक ही कलम से बादली को तहसील, खंड व उपमंडल का दर्जा दिया। पिछली सरकार को मातनहेल में सैनिक स्कूल की फाइल नहीं मिली थी लेकिन वर्तमान सरकार ने उस स्कूल को मंजूरी दिलाकर फंड भी जारी कर दिया। इसी तरह बाढ़सा में एम्स और राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को रिकॉर्ड समय में तैयार कराया। केएमपी एक्सप्रेस वे को विकास की सड़क बताते हुए धनखड़ ने कहा कि पिछली सरकार के समय अधर में लटकी इस सड़क का निर्माण पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें