फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के 156 धावकों ने 34 दिन में 40,075 किलोमीटर दौड़कर रचा इतिहास

Sun, 02 Jun 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : 100 दिन के चैलेंज में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के 156 धावकों ने 34 दिन में 40 हजार 75 किलोमीटर दौड़कर पूरी करते हुए इतिहास रच दिया। धावकों ने एचडीओआर द्वारा (हंड्रड टेज ऑफ रनिंग चैलेंज) में हिस्सा लिया है। यह चैलेंज 27 अप्रैल से चल रहा है और 4 अगस्त तक जारी रहेगा। इसमें न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं और बच्चे भी भाग ले रहे हैं। यह चैलेंज ''''''''मिशन फिट बहादुरगढ़ के तहत शहर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया है। मिशन में लोगों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है। इससे पहले यह चैलेंज जनवरी में करवाया गया था।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इस चैलेंज मे प्रतिदिन कम से कम 2 किलोमीटर दौड़ना है ताकि लोग अपनी जिंदगी में कम से कम एक घंटा अपने शरीर के लिए निकालने का महत्व समझ सके। प्रतिदिन कम से कम 2 किलोमीटर की रनिंग कर के ऐप पर रिकॉर्ड करना है। 100 दिन में सबसे ज्यादा दौड़ने वाले, साथ ही अच्छी गति वाले धावक को विजेता घोषित किया जाएगा। बीआरजी के धावक देश भर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। बहादुरगढ सेक्टर-9, एचएल सिटी, सेक्टर-6, शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह व आंबेडकर स्टेडियम में अपनी-अपनी रनिंग एक्टिविटी रिकॉर्ड करते हैं और ऐप के जरिये भेज देते हैं। उनकी रोज की रनिंग एक्टिविटी आल इंडिया लीडर बोर्ड पर अपडेट हो जाती है। महिलाओं में अक्साईनी शर्मा, किरण नरुला, प्रोफेसर गीता देवी, वंदना, संध्या, अमरीत कोर, पूनम अग्रवाल, रेखा बेनीवाल, उर्मिला, अंजुमन कपूर, प्रोफेसर सुषमा सेहरावत, सोनिया राणा, अर्चना अग्रवाल, सुमन मलिक, रोमा चौधरी के अलावा अन्य भाग ले रही हैं। वहीं सीनियर कैटेगरी 50+ में गोपीनाथ मोहन, राजकुमार के अलावा अन्य प्रतिदिन 10 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं और युवाओं को फिटनेस सही रखने के लिए मोटिवेट करते रहते है इनको देखकर युवाओं में भी जोश भर जाता है। समस्त भारत के धावकों में बीआरजी के धावक नवीन राणा दूसरे, सरनाम सिंह बघेल पांचवें, राजेश कुमार छठे, संदीप शर्मा सातवें, राजकुमार नौंवे, गुलाब सिंह दसवें व रमेश शर्मा ग्यारहवें स्थान पर चल रहे हैं। युवाओं में प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, शक्ति राणा, नीरज छिल्लर, बादल तेवतिया, सिकंदर लांबा, डॉ. विपिन्द्र दलाल, डॉ. इमरोज, डॉ. सुखपाल, डॉ. प्रदीप के अलावा काफी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें