फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सरसों की खरीद को लेकर डीसी से मिलंगे किसान और आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में पड़ी सरसों के टोकन काटने के बाद भी खरीद न करने को लेकर परेशान आढ़ती और किसान तीसरी बार शनिवार को डीसी से मिलेंगे। उसके बाद भी अगर सरसों की खरीद शुरू नहीं की गई तो किसान व आढ़ती आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। 21 मई को किसान और आढ़ती एकत्रित होकर डीसी संजय जून से मिलने पहुंचे थे। किसानों को डीसी ने 25 मई को मिलने के लिए कहा था। उन्होंने टोकन काटने के बाद भी समय पर सरसों की खरीद न करने को लेकर अपनी परेशानी बताई थी। इससे पहले भी किसान व आढ़ती शुक्रवार को डीसी से मिले थे। लेकिन सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 21 मई को वे एक बार फिर से अनाज मंडी में एकत्रित हुए और कहा कि किसानों की सरसों खरीदने के लिए मार्केट कमेटी की तरफ से उनके टोकन भी काटे गए थे। कुछ किसानों की सरसों के टोकन काटे जाने थे। लेकिन एजेंसियों की तरफ सें टोकन काटने के बाद भी सरसों नहीं खरीदी। जबकि गेट पास काटने के बाद उन्होंने अनाज मंडी में सरसों डाल दी थी।
विज्ञापन


किसान और आढ़ती अपनी समस्या को लेकर पहले डीसी से मिलने के लिए जाएंगे। डीसी ने उन्हें 25 मई तक का समय दिया था। 25 मई को खरीद शुरू नहीं हुई तो उसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

चांद सिंह पहलवान, प्रधान अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें