फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सबसे अधिक 22 राउंड तो बादली में सबसे कम 15 राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़, बादली, झज्जर (अजा) व बेरी की मतगणना झज्जर में 23 मई को होगी। सभी मतगणना कर्मी 23 मई की सुबह छह बजे राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। उन्होंने यह बात सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में मतगणना कर्मियों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जिले में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सबसे अधिक 22 राउंड होंगे तथा सबसे कम 15 राउंड बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए होंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान विधानसभावार पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का मिलान भी किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना कर्मी अपनी डयूूटी का निर्वहन गंभीरता से करें। राउंड वार मतगणना कराने के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों के एजेंट्स को रिजल्ट की कॉपी उपलब्ध कराने के साथ-साथ हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जाने दिया जाएगा ऐसे में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ अपना मोबाइल फोन बाहर छोड़कर आएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर किसी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। मतगणना केंद्र पर वे स्वयं, सभी एआरओ व मास्टर ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे। डीसी ने बताया कि सभी मतगणना कर्मी वीरवार की सुबह छह बजे केंद्र पर उपस्थित होकर हाजिरी सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सात बजे विधानसभावार बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंच जाएं। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना कर्मियों को निर्वाचन विभाग की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतगणना से पहले होगी सीरियल नंबर वेरीफाई
के दौरान सबसे पहले ईवीएम मशीन का सीरियल नंबर वेरीफाई किया जाए। उसके उपरांत कंपार्टमेंट खोलकर रिजल्ट बटन प्रेस करना होगा। विधानसभावार बनाए गए मतगणना केंद्र में गिनती के लिए टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान मतगणना कर्मियों को पीपीटी के माध्यम से गिनती से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई तथा ईवीएम-वीवीपैट मशीन का डेमो भी दिया गया। इस अवसर पर बादली विधानसभा के एआरओ एवं एडीसी सुशील सारवान, डीआईओ अमित बंसल, उप तहसीलदार निर्वाचन रामकुमार सहित मतगणना कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें