फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दुजाना थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 16/17 वर्ष है। दुजाना निवासी एक युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता को वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना दुजाना में आरोपी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। मामले को महिला थाना झज्जर में तैनात महिला उपनिरीक्षक को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि महिला उपनिरीक्षक के नेतृत्व में थाना की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी गांव दुजाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें