फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन छात्रों ने फिर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर बनने के बाद विद्यार्थियों ने खोला जाम
विज्ञापन

झज्जर। बहादुरगढ़ मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने जाम लगाया। इस दौरान सुबह 10 बजे से एक बजे तक जाम के कारण जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना के बाद डीएसपी अशोक कुमार, एसएचओ कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ और प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की मांग पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। जेई व अन्य अधिकारियों ने जाम लगा रहे विद्यार्थियों को सायंकाल तक स्पीड ब्रेकर बना दिए जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया गया। इसके बाद ही झज्जर को दिल्ली व बहादुरगढ़ जोड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई। उसके बाद शाम तक राजकीय महाविद्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बना दिया गया। शुक्रवार को भी विद्यार्थियों ने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर जाम लगाया था और जाम शुक्रवार को सायंकाल तक ब्रेकर बना दिए जाने का भरोसा देकर खुलवाया गया था। लेकिन शनिवार को जब विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे तो ब्रेकर बना न देख फिर से बिफर गए और बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सड़क पर उतर आए। छात्राएं सड़क पर शृंखला बनाकर बैठ गई और छात्रों की भीड़ भी सड़क पर जमा हो गई। इससे यातायात बाधित हो गया। जाम लगा रहे विद्यार्थियों ने बताया कि बहादुरगढ़ मार्ग पर झज्जर का राजकीय महाविद्यालय है और महाविद्यालय के सामने ही केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल व प्रारंभ संस्था है। शिक्षण संस्थाओं के कारण कॉलेज के सामने दिनभर विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है और वाहनों के तेज रफ्तार से यहां से गुजरने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। हादसे होने पर महाविद्यालय प्रशासन को भी विद्यार्थी लिखित में शिकायत कर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर चुके हैं। विद्यार्थियों की मांग विद्यालय प्रशासन संबंधित अधिकारियों को भी भेज चुका है लेकिन स्पीड ब्रेकर न बनाए जाने से खफा कॉलेज के छात्र-छात्राएं शनिवार को दूसरे दिन रोषस्वरूप सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें