फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। एसएसपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा सभी थानों के मुंशियों के साथ बैठक की। एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित बैठक में सभी थाना प्रबंधकों व अपराध जांच शाखा प्रभारियों को जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश किए। थाना प्रबंधकों को अपने थाना एरिया में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर संभव कदम उठाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश किए। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा अपराधों की रोकथाम करने के साथ-साथ वांछित, अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रबंधको को वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर ही विशेष टीमों का गठन करने के दिशा निर्देश किए गये। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थाना प्रबंधकों को अपने अपने एरिया में आमजन से मेलजोल एवं जनसंपर्क के माध्यम से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने बारे दिशानिर्देश किए गए। इसके अतिरिक्त असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश किए गए। बैठक में संगीन किस्म के लम्बित मामलों पर ततपरता से कार्यवाही करने तथा वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास करने के दिशा निर्देश किए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, डीएसपी भारती भारती डबास, डीएसपी झज्जर रणबीर सिंह, डीएसपी बादली अशोक कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह, डीएसपी नरेश कुमार, डीएसपी अजमेर सिंह सहित तमाम एसएचओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें