फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में राहगीरी कल, संडे की सुबह बनेगी कलरफुल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में जनभागीदारी का लोकप्रिय कार्यक्रम राहगीरी : अपनी राहें-अपनी आजादी का 10 मार्च को जहांआरा बाग स्टेडियम के साथ लगती सड़क पर आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय में कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच के लिए विशेष अधिकारी ओपी सिंह की अध्यक्षता में राहगीरी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में झज्जर जिले में हुए प्रयासों की भी सराहना मिली है। जहांआरा बाग स्टेडियम के समीप सड़क पर रविवार की सुबह सात बजे राहगीरी कार्यक्रम आरंभ होगा। राहगीरी में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भागीदारी करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से राहगीरी कार्यक्रम के लिए डीएसपी भारती डबास को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें