फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जाधारियों ने बंद की गली, परेशान लोगों ने चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-8 में कुछ नागरिकों द्वारा एक गली पर अवैध कब्जा कर बंद किया गया है। इसके चलते वार्डवासियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। बुधवार को वार्ड के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन संजय छपारिया से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन ने उन्हें मौका देखने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में नवीन, धमेंद्र, संजय, लाला, राकेश, मंजीत, संदीप, राजबीर, विनोद, सतबीर ने बताया कि उनके वार्ड में प्रजापति धर्मशाला के समीप एक गली है। उस गली में कुछ नागरिकों ने कब्जे किए हैं। इस कारण इसकी चौड़ाई नाममात्र ही रह गई है। अवैध निर्माण के चलते एक जगह से तो यह गली बिल्कुल ही बंद हो गई है। इस कारण आने जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहनों को काफी परेशानी होती है। रास्ता तंग होने के चलते लोग अब गली बदलकर गुजरने को विवश हैं। ज्ञापन के जरिए गली में किए अवैध कब्जे हटवाने की मांग की गई। इस दौरान चेयरमैन से कागजों में दर्ज चौड़ाई अनुसार गली से अवैध निर्माण तोड़ने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें