फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होना जरूरी: मेजर नृपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। आज देश के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद है। आतंकवाद को खत्म करने व उसको पनाह देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एकजुट होना होगा। अब समय आ चुका है कि आतंकवाद पर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाए। यह बात कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान ने प्रेस को जारी बयान में कही। मेजर सांगवान ने पुलवामा आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूरा देश गुस्से में है जोकि स्वाभाविक है। हमले में देश ने अपने 40 जांबाज जवानों को खो दिया जिनकी पूर्ति कभी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा की भारत लंबे समय से आतंकवाद व देश विरोधी ताकतों का दंश झेल रहा है। बहुत बार वार्ता व शांति समझौते होने के बाद बाद पड़ोसी देश अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब सबक सिखाने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें