फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार एसोसिएशन ने पीएम से की आतंक का सफाया करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला नंबरदार एसोसिएशन ने शनिवार को शोक सभा का आयोजन कर पुलवामा में देश के लिए शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने इस घटना पर कड़े शब्दों में पाकिस्तान की निंदा की। जिला प्रधान राजेश पैंतावास खुर्द सहित अन्य सदस्यों ने प्रधानमंत्री व सेना से गुजारिश कर कहा कि अब संयम बरतने का समय नहीं बल्कि ये वक्त कड़ी जवाबी कार्रवाई कर शहीदों के परिजनों के जख्मों पर मरहम लगाने का है। आज सारा देश इस घटना से गुस्से में हैं। इस अवसर पर तहसील दादरी प्रधान राजेश सांगवान, बाढड़ा प्रधान राजकुमार श्योराण, जिला उपप्रधान भीम सिंह लांबा व रामधन मकड़ानी, बहादुर दूधवा, बुधराम चांगरोड, राजा सांजरवास, उदय सिंह, अचीना, संजय छपार, धनराज चनानी, रामबिलास कासनी, रघुनाथ नौसवा, जगत सिंह डाढी बाणा, शीशराम जगराम बास, महाबीर पालडी, सोमबीर मंदौला, राजेंद्र ढाणी फौगाट, महाबीर सांवड आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें