फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विरुद्ध अपराधों के आरोपियों को जल्द से जल्द करें गिरफ्तार : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एसपी स्मिति चौधरी ने अपना कार्यभार संभालने के बाद जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा को देखकर सभी थानों और चौकी प्रभारी अपने -अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखे। एसपी ने महिला/ बाल अपराध को रोकने के लिए स्कूल स्टाफ सहित छात्र और छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरुषों को दुर्गा शक्ति ऑपरेशन के तहत जागरूक करने के आदेश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध बैठक में जिले के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों और अपराध शाखा प्रभारियों के साथ चर्चा कर कहा कि क्षेत्र में मर्डर, चोरी, वाहन चोरी, पशु चोरी, गुमशुदा, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम, एनडीपीएस, वाहन लूट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं के अपराधियों को तत्परता से पकड़कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप नैन और बाढड़ा डीएसपी दिलीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें