फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:अब संगीत व गेम्स के जरिए बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी पढना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग अब पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों को संगीत एवं खेल के जरिये पाठ्यक्रम पूरा करवाएगा। इसके लिए शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दिए जाने पर काम शुरू हो गया है। इसमें अंग्रेजी विषय को फोकस किया गया है।
विज्ञापन

बच्चों पर बढ़ते बैग के बोझ को कम करने व उन पर बने मनोवैज्ञानिक दबाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर नीतियां तैयार की जा रही हैं। एनसीईआरटी की ओर से पाठयक्रम को भी कम किया जा रहा है ताकि बच्चों के बैग के बोझ को कम किया जा सके। पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बच्चे रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कर सके और वे किसी प्रकार का मानसिक व मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस न करने पाएं।
इसी दिशा में शिक्षा विभाग की ओर से नया तरीका अपनाया गया है। इसके तहत अब बच्चे को विभिन्न गेम्स व संगीत के जरिये शिक्षण करवाया जाने की प्लानिंग है। इसमें पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को शामिल किया जाना है। इसके तहत प्रोजेक्टर के जरिये फलों के नाम, बॉडी पार्ट्स, सप्ताह व महीनों के नाम सिखाए जाएंगे। कविता व कहानी सुनाकर फल व सब्जियों के नाम अंग्रेजी में सिखाए जाएंगे ताकि बच्चों की अंग्रेजी विषय के प्रति शुरू से ही रुचि बढ़ जाए।
विज्ञापन

इसके लिए इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। शहर के राजकीय कन्या स्कूल में इस समय 23 राजकीय स्कूलों के प्राइमरी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि यह शिक्षक बच्चों को इसी विधि से पढ़ा सके। शिक्षा विभाग के निर्देशन में संपर्क फाउंडेशन की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संपर्क फाउंडेशन के जिला संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूलों के प्राइमरी शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें अंग्रेजी विषय को फोकस किया जा रहा है। पहले बैच में 30 शिक्षकों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें