फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद शहर में बिछेंगी नई पेयजल लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में करीब डेढ़ साल बाद पेयजल लाइनें बिछाए जाने का प्रोजेक्ट सिरे चढ़ा है। नई पेयजल लाइन बिछाए जाने के लिए 164 लाख रुपये के टेंडर अलॉट हो गए हैं। विभाग करीब 10 दिन में काम शुरू करने की प्लानिंग में हैं। इसके लिए सभी आवश्यक कागज प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शहर के सभी वार्डों में नई पेयजल लाइन बिछाई जानी है। पिछले लंबे समय से शहर में नई पेयजल लाइनों की जरूरत बनी हुई है।
शहर में करीब चार साल बाद नई पेयजल लाइनें बिछने जा रही हैं। इस समय के दौरान नई कॉलोनियों का एरिया भी बढ़ा है। चार नई कॉलोनियां भी अप्रूवड हुई हैं। नगर पार्षदों की ओर से पेयजल लाइनें बिछाए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। पार्षदों की ओर से भी वार्ड वाइज गलियों की प्लान मांगी गई थी। वैसे भी शहर में पेयजल लाइनों की काफी समय से जरूरत बनी रही है। कई भागों में यह लाइनें तीन से चार दशक पुरानी हैं ऐसे में पानी की सप्लाई ठीक प्रकार से नहीं हो पाती। यह लाइनें जर्जर हो चुकी हैं तथा कई भागों में सीवरेज लाइनों से भी कनेक्ट हैं, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति होती है। अब कई जगह इन पुरानी जर्जर लाइनों के स्थान पर भी नई लाइनें बिछाई जानी हैं ताकि नए सिरे पानी की आपूत का सिस्टम बन सके। विभाग ने करीब डेढ़ साल पहले पेयजल लाइन बिछाए जाने का एस्टीमेट तैयार किया था। दो बार इस एस्टिमेट पर ऑब्जेक्शन भी लगे। विभाग की ओर से दोनो ही बार यह ऑब्जेक्शन रिमूव किए गए। अब जाकर इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन


13 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी
शहर में कुल 13 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए सभी 21 वार्डों में काम होना है। हर वार्ड से तीन से चार गलियों का चयन किया गया है। इसके अलावा कई भागों में मेन रोड पर भी यह लाइनें बिछाई जाएंगी। प्लान के अनुसार लोहे की डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। इनमें जंग लगने की बहुत कम गुंजाइश होती है।

नई लाइन बिछने पर पेयजल क्षमता भी बढ़ेगी
जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर अलॉट कर दिए हैं। विभाग का प्लान है कि 10 दिन में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। कई भागों में गली निर्माण भी सीवरेज लाइनें न बिछाए जाने की वजह से रुका हुआ है। गांधी नगर कॉलोनी में सीवरेज लाइन न बिछाए जाने की वजह से 30 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण करीब चार माह से रुका हुआ है। यह सड़क इस समय पूरी तरह से कंडम बनी हुई है। बारिश होने मिनी झील का रूप ले लेती है। गांधी नगर के लोगों का बाजार के लिए आवागमन इसी सड़क से होता है।
विज्ञापन


वर्जन
पेयजल लाइन बिछाए जाने के लिए टेंडर अलॉट हो गए हैं। 10 दिन में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। जल्द ही पूरे शहर में पेयजल लाइनें बिछा दी जाएंगी। इससे पानी की आपूर्ति में और सुधार हो सकेगा।
- मंदीप कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें