फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : आज और कल तेज आंधी-तूफान की आशंका, सतर्क रहें जिलावासी : सोनल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
उपायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने हरियाणा सहित देश के उत्तरी राज्यों में आगामी 7 व 8 मई को तेज आंधी-तूफान आने व खराब मौसम रहने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में मौसम खराब होने पर सभी जिलावासी अपने-अपने घरों में रहें तथा बहुत अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। उन्होंने जिलावासियों के नाम यह अपील रविवार को जारी बयान में की। सोनल गोयल ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियात बरतनी होगी। जिलावासियों को परामर्श देते हुए उपायुक्त ने पेड़ों के नजदीक न सोने और सोने से पूर्व चूल्हों व भट्टी आदि में आग को बुझाने की बात कही। हालांकि सोमवार को संभावित तूफान से तीन घंटे पहले ही मौसम विभाग द्वारा हवाओं के चलने की गति और बरसात की तेजी का अनुमान जारी कर दिया जाएगा। इसलिए नागरिकों को घबराने या डरने की जरूरत नही है। उपायुक्त ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चौकस रहने को विशेष तौर पर कहा गया है। उपायुक्त ने लोगों से तूफान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान न देने की दिशा मे विशेष तौर पर आग्रह भी किया।
विज्ञापन


किसानों के लिए भी विशेष अपील
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने गेंहू निकाल लिया हो वो पशुओं के लिए अपने तूड़ा (सूखा चारा) का सही ढंग से सम्भाल की व्यवस्था करें। पशुपालक अपने पशुधन एवं मकानों की छतों पर बेकार का भारी भरकम समान को सही ढंग से संभाल करें। जो किसान गांव एवं खेत में ढाणियों में निवास करते हैं वो अपने निवास के आसपास के पेड़ों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मौसम बिगड़ने पर सड़क पर वाहन चलाने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें