कृषि मंत्री कार्यकर्ताओं से आज होंगे रूबरू
चरखी दादरी।
भाजपा की बैठक आज अग्रसेन धर्मशाला में जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में होगी। इसमें कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सतीश महराणा ने दी।