फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए सोमवार से चलेगा रजिस्ट्रेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
्अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के तहत सोमवार से रेहड़ी वालों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन अभियान के दौरान रेहड़ी वालों से आधार कार्ड लिया जाएगा। आधार कार्ड से रेहड़ी वालों को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा जिससे रेहड़ी चालक की पहचान होगी। प्रदेश सरकार के द्वारा रेहड़ी वालों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज को यह कार्य सौंपा गया है। कंपनी के कर्मचारी सोमवार को रजिस्ट्रेशन के लिए शहर में पहुंचेंगे। कंपनी कर्मचारी मौके पर ही रेहड़ी वालों के पास जाएंगे व जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

क्या होगा सर्वे में
-रेहड़ी चालकों का नाम-पता व कितने सालों से रेहड़ी लगा रहे हैं।
-एक स्थान पर रेहड़ी लगाते हैं या फिर गलियों में घूमते हैं।
-प्रतिदिन कितनी आमदनी होती है।

ये मिलेगी सुविधा
हर रेहड़ीवाले को निश्चित स्थान दिया जाएगा।
-अगर कोई अपराध में लिप्त होता है तो आसानी से पकड़ में आ जाएगा।
-नपा को राजस्व में मुनाफा होगा।

वर्जन
रेहड़ी वालों को सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान उनके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार कार्ड के बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। नपा की टीम मौके पर पहुंचकर ही रजिस्ट्रेशन का कार्य करेगी।
विज्ञापन

-नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।

स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए सोमवार से चलेगा रजिस्ट्रेशन अभियान
-रेहड़ी वालों का किया जाएगा रजिस्ट्रेशन, हर रेहड़ी को मिलेगी पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें