फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुकसर गांव में पेंशन वितरण की खामियों पर हंगामा, दरवाजे पर बुजुर्गों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
लुकसर गांव स्थित डाकघर शाखा में बुढ़ापा पेंशन वितरण में खामियां होने के चलते सोमवार को बुजुर्गों ने रोष जाहिर करते हुए डाकघर पर ताला जड़ दिया। बुजुर्गों ने पेंशन बांट रहे कर्मचारी के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने की बात कही। बाद में ब्रांच मैनेजर की ओर से पेंशन देने का आश्वासन मिलने पर बुजुर्ग शांत हो गए।
जयभगवान, श्रीनिवास, बलबीर सहित दर्जनों महिला बुजुर्गों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गांव के डाकघर में पेंशन के लिए चक्कर लगा रहे हैं मगर उन्हें पेंशन नहीं दी मिल रही है। पेंशन लेने के लिए वे सोमवार को भी डाकघर पहुंचे। मगर डाकघर कर्मी ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर पेंशन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

लगातार कई दिन से पेंशन न मिलने के कारण परेशान बुजुर्गों में रोष बढ़ गया और सभी ने एकत्रित होकर डाकघर पर ताला जड़ दिया। सर्वर डाउन की समस्या के बाद डाकघर कर्मी ने लिस्ट के आधार पर पेंशन देने का आश्वासन दिया तो बुजुर्ग शांत हो गए और दरवाजे पर लगाए ताले को खोल दिया।
इस दौरान बुजुर्गों ने बताया कि जब उन्हें डाकघर से पेंशन समय पर नहीं मिलती है तो डाकघर के होने का क्या फायदा है। बुजुर्गों के रोष को देखते हुए ब्रांच मैनेजर मौके पर पहुंचे और बिना सर्वर के ही लिस्ट के आधार पर पेंशन वितरण करवाई। पेंशन वितरण शुरू होने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

तीन गांवों का है डाकघर
लुकसर गांव में डाकघर तीन गांवों के लिए बनाया गया है जिसमें गंगड़वा और जरदकपुर गांव भी शामिल है। तीनों गांवों में 450 से ज्यादा पेंशनधारक हैं। इसके अतिरिक्त आरडी और अन्य बचत खाते भी हैं। एक पोस्टमैन को तीनों गांवों में डाक बांटने के लिए जाना होता है। ऐसे में डाकघर में कर्मचारियों की कमी भी झलक रही हैं।
विज्ञापन


क्या कहते है बीपीएम
ब्रांच पोस्ट मास्टर सुदेश कुमार का कहना है कि सर्वर डाउन होने की वजह से पेंशन वितरण कार्य शुरू नहीं हो सका। सोमवार को ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए कागजी लिस्ट के आधार पर 185 पेंशन धारकों को पेंशन वितरित कर दी गई है। जरदकपुर के पेंशन धारकों को मंगलवार को पेंशन बांटी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें