सेवानिवृत्त कर्मियों की बैठक 27 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
प्रदेश के विभिन्न विभागों में जीवन भर अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा पिछले लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा कर दिया गया है। इसके तहत अब हरियाणा सरकार भी उन्हें केंद्र के कर्मियों के समान पेेंशन व अन्य भत्ते प्रदान करेगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन जिला सचिव रामचंद्र जांगड़ा व जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप वर्मा ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मियों को इस निर्णय की जानकारी देने के लिए 27 जनवरी को केनाल रेस्ट हाउस में बैठक की जाएगी। इसे संगठन राज्य संयोजक बलदेव सिंह घनघस, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।