फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की नीतियों से परेशान क्रशर संचालक कृषि मंत्री से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की नीतियों से परेशान क्रशर संचालक कृषि मंत्री से मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
जिले के सभी स्टोन क्रशर संचालकों ने शनिवार को भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी की अगुवाई में प्रदेश के कृषि और पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात कर क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के नाम पर की जा रही परेशानी से निजात दिलवाने की मांग की है। कृषि मंत्री ने इस मामले में 27 दिसंबर को सीएम के साथ विशेष बैठक आयोजित कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दादरी जिला स्टोन क्रशर एसोसिएशन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने विधायक सुखविंद्र मांढी के नेतृत्व में झज्जर पहुंच कर प्रदेश के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात की। विधायक सुखविंद्र मांढी ने कृषिमंत्री को अवगत करवाया कि स्टोन क्रशर संचालकों के लिए विशेष मास्टर प्लान के तहत सुविधा दी जाए ताकि आमजन, दैनिक यात्रियों के अलावा क्रशर संचालकों को सुविधा मिल जाए। एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज ढांडा ने बताया कि दादरी क्षेत्र में प्रतिदिन दो हजार डंपर पत्थर को इधर उधर ले जाने का काम करते हैं। इस प्रक्रिया से क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं सरकार को भी आर्थिक राजस्व मिल रहा है। पिछले एक माह से जिला प्रशासन क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के नाम हर रोज नए नए नियमों का हवाला देकर उनको परेशान कर रहा है। उनकी मांग है कि प्रत्येक डंपर पर उनकी क्षमता के तहत निर्धारित सामान की स्वीकृति देकर उनके लिए शहर के चारों तरफ बने बाईपास पर आवागमन के लिए सभी सुविधाएं दी जाएं। कृषि व पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सड़क, पर्यावरण, पानी का संरक्षण करना आवश्यक है। ओवरलोड डंपरों से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है लेकिन इसके लिए सामने आ रही परेशानियों का समाधान करना भी जरूरी है। इस बारे में आगामी 27 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित कर अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। उनके अलावा मनोज ढांडा, अनूप सिंह, अर्पित ढांडा, अजय फौगाट, जगदीश मैहड़ा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, सतीश मंदौली, प्रदीप गर्ग, तस्वीर लीला मैहड़ा, अनिल खेड़ी, राज गोठड़ा, अजय खाटु, संजय खेड़ी बत्तर समेत अन्य क्रशर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें