फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के कारण उठने वाली धुल -मिट्टी श्वास रोगों का कारण बन ही रही

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन बने परेशानी का सबब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
क्षेत्र के लोगों के ओवरलोड वाहन परेशानियों का सबब बने हुए हैं। इस वाहनों की वजह से उठने वाली धूल-मिट्टी श्वास रोगों का कारण बन ही रही है। इसके अलावा सड़क पर बने गड्ढों से सदैव दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने ओवरलोड़ वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बंसी सांगवान चरखी, शमशेर सांगवान, ओम नंबरदार, मास्टर ताराचंद, सरपंच गुलजारी लाल चरखी ने बताया कि कुछ समय पहले प्रशासन की सख्ती के कारण इन वाहनों की संख्या में काफी कमी आई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन अब फिर से नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की संख्या बढ़ गई है। विशेष तौर पर रात्रि के समय चलने वाले इन वाहनों में से अधिकतर तो सड़क सुरक्षा के मानकों को पूरी तरह से ठेंगा दिखा दे रहे हैं। उन्इन भारी वाहनों से पैदल यात्रियों, दोपहिया व चार पहिया वाहनों को खतरा बना हुआ है। तेज गति से ओवरलोड वाहन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन लोगों ने प्रशासन से इन वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें