फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन नीलाम होने पर खाप फौगाट ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकड़ाना के किसानों के समर्थन में उतरी खाप
विज्ञापन

चरखी दादरी। खाप फौगाट कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर हुई। बैठक की अध्यक्षता खाप प्रधान रामदास फौगाट ने की। बैठक में गांव मकड़ानी के किसानों की ऋण अदायगी न करने पर बैंक द्वारा लिए गए जमीन नीलाम करने के फैसले की निंदा की गई। साथ ही खाप पदाधिकारियों ने यह फैसला वापिस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

खाप प्रधान फौगाट ने कहा कि प्रदेश के किसानों की माली हालत पहले से ही दयनीय है। भूमिपुत्र आज अपने परिवार को गुजारा करने में भी सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि खेती अब घाटे का सौदा बनती जा रही है और ऐसे में बैंकों द्वारा अगर किसानों की जमीन नीलाम की जाती है तो यह उनके साथ सरासर नाइंसाफी होगी। इस दौरान खाप पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद बैंक के इस फैसले का विरोध करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस नीलामी को रद्द नहीं करती है तो खाप फौगाट किसी भी प्रकार का आंदोलन करने को तैयार है और इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। बैठक में प्रवक्ता खाप फौगाट राम सिंह बलकरा, शमशेर सिंह खातीवास, सचिव खाप फौगाट बलवंत सिंह नंबरदार, खजांची खाप फौगाट राजबीर सिंह, सुमेर फौगाट, पवन नंबरदार, बोरा फौगाट, धर्मपाल, पूर्व सरपंच धर्मपाल, उदयवीर, शमशेर लोहरवाड़ा, जिले सिंह समसपुर, पूर्व सरपंच अशोक ढ़ाणी फौगाट, जगमाल टिकान, डॉ. कंवल सिंह खेड़ी सनवाल, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल महराणा, जिले सिंह पातुवास, करतार सिंह संतोखपुरा, पूर्व सरपंच रोहतास गोठड़ा, पूर्व बीईओ रामकुमार मकड़ाना, वेदप्रकाश मकड़ानी, महासिंह ठेकेदार मौड़ी, पूर्व सरपंच बलजीत सिंह बलकरा, धर्मबीर सिंह घसौला, सरपंच राजीव रामनगर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें