फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अता कर हर्षोजल्लास से मनाया ईद पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज अता कर मांगी सलामती की दुआएं
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बकरीद पर्व पर शहर के चरखी गेट स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। इस दौरान लोगों ने एक- दूसरे से गले- मिल ईद पर्व की बधाई दी और अल्लाह से सही सलामती की दुआएं मांगी। ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए तथा नमाज अता दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलवी सियालुददीन ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे एवं प्रेम का प्रतीक है। त्योहारों से हमें आपस में मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है। मौलवी सियालुद्दीन ने लोगों को ईद की बधाई देते हुए हमेशा मिल-जुल कर रहने व सबके साथ चलने का आह्वान किया। नमाज के मौके पर युवा रंगमंच कर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने समाज के लोगों को ईद पर्व की बधाई दी। इस दौरान संजय रामफल ने मौलवी सियालुद्दीन की मौजूदगी में लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट का नियमित प्रयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में दुर्घटनाओं में 38 प्रतिशत हेलमेट को न पहनना मौत व अन्य गंभीर इंजरी की वजह बनता है। इसलिए जब कभी भी दोपहिया वाहन पर चले तो न सिर्फ चालक बल्कि साथ में बैठने वाले अन्य यात्री को भी हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए व अन्य सभी सुरक्षा मानकों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर रफीक, शमीम, वसीम, अमीर खान, मोहम्मद शरीफ, रफीक अहमद, तहजीब, हमराज सहित आस पास के क्षेत्र के मुस्लिम नागरिकों ने बड़ी संख्या में नमाज अता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें