फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्वेतार्क गणपति का 25 वां गणेश उत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्वेतार्क गणपति का 25 वां गणेश उत्सव मनाया
विज्ञापन

चरखी दादरी
भगवान श्रीश्वेतार्क गणपति का 25वां गणेश उत्सव स्थानीय चंपापुरी कालोनी में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गणेश स्वरूप की आराधना की गई। इसके साथ ही 55 दिन से राजेंद्र महाराज का चला आ रहा मौनधारण व्रत भी पूरा हुआ।
विज्ञापन

इस धार्मिक उत्सव की शुरुआत सुबह छह बजे यज्ञ एवं पूजा के साथ हुई। चार पंडितों ने पंडित शिवम शास्त्री के सानिध्य में पूजा की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्रद्वालुओं को दंडी स्वामी ने आशीर्वाद दिया। आयोजन में नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, डॉ. संजीव मड़िया, छत्तीसगढ़ से अमोलक सिंह भाटिया सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। भाजपा के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने भी उत्सव पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। आयोजन में मित्ताथल, मनहेरू, बहादुरगढ़ व दिल्ली क्षेत्र से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें