कबड्डी प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
चरखी दादरी।
गांव मिसरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 7वें राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ये खेल 18 से 20 अगस्त तक राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में आयोजित किए गए थे। इनमें विद्यालय के छात्र अजीत सिंह पुत्र लाल सिंह, विकास पुत्र हरीशचंद व रजनीश पुत्र नवल सिंह ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते सिल्वर पदक प्राप्त किया।
प्राचार्य धन सिंह श्योराण ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी व विद्यालय परिवार की और से उन्हें पुरस्कृत किया। सरपंच अनीता देवी व सरपंच प्रतिनिधि ब्रह्मप्रकाश ने भी छात्रों को गांव की तरफ से सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राध्यापक कृष्ण कुमार, राजेश गुप्ता, रणबीर सिंह, सतीश कुमार, सुशीला फौगाट, सरोज देवी, सुनीता, रूबी देवी, रविंद्र कुमार, डीपीई राजकुमार व पीटीआई सुमन देवी आदि उपस्थित थेे।