फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख राम रहीम पर फैसला आज, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर पंचकुला की विशेष अदालत द्वारा साध्वी यौन शोषण मामले में आज शुक्रवार को फैसला सुनाया जाना है। प्रशासन को आशंका है कि फैसले के बाद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी आंदोलन कर सकते हैं। ऐसे में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। शहर के चारों तरफ नाके लगाए गए हैं। क्षेत्र में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड्स को भी तैनात किया गया है। क्षेत्र के सभी दिल्ली बार्डरों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दिल्ली की तरफ से हरियाणा में घुसने वाली हर गाड़ी की बारीकी से चेकिंग की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने किया नाकों का दौरा
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर के चारों तरफ नाके लगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से टिकरी बार्डर, निजामपुर बार्डर, ढांसा बार्डर व झाड़ोदा बार्डर पर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वीरवार को डीएसपी भगतराम, एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार, एसएचओ सदर जसबीर सिंह के अलावा अन्य चौकी इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्र में नाकों को चैक किया।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के अनुयायी बहादुरगढ़ में भी काफी संख्या में हैं। यह देखते हुए प्रशासन ने पुलिस की शहर के चारों तरफ तैनाती की है। बहादुरगढ़ के पुलिस अधिकारी सामाजिक संगठनों के लगातार संपर्क में हैं। क्राइम ब्रांच व सीआईडी भी पूरी तरह से इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं। साइबर सेल के अधिकारी सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। सदर थाना के बाहर अग्निशमन की गाड़ी भी सुरक्षा के लिहाज से खड़ी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग का कहना है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली की सारी सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं और पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध को शहर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बस स्टेंड पर बुलेट प्रूफ गाड़ी में कई कर्मचारियों को लगाया गया है। यहां पर वे हर आने-जाने वाले राहगीर पर नजर लगाए हुए हैं।

- बहादुरगढ़ में लगे नाकों को पुलिस अधिकारियों ने किया चैक
- पुलिस प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था का दावा
- धारा 144 के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें