फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडियों में 50 हजार क्विंटल से अधिक भीगा गेहूं

Tue, 02 May 2023 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडियों में सोमवार की हुई बारिश के कारण करीब 50 हजार क्विंटल गेहूं व करीब 10 हजार क्विंटल सरसों भीग गई है। ऊपर से अनाज के ढेरों को तिरपालों से बेशक ढक दिया गया हो, लेकिन ढेरों के नीचे बारिश का पानी घुस गया है। झज्जर व बेरी की अनाज मंडियों का लेवल नीचा है। जबकि माजरा डी, छारा, पाटौधा व ढाकला की मंडियां कच्ची है। ऐसी स्थिति में गेहूं भी जमीन पर ही डाला हुआ है। आढ़ती करीब 60 हजार क्विंटल से अधिक अनाज भीगा हुआ बता रहे हैं, जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि कुछ अनाज मंडियों में नाम मात्र का गेहूं भीगा है। उसे फैलाकर सुखाना पड़ेगा। बेरी की अनाज मंडी में आढ़ती मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

झज्जर जिले में दस अनाज मंडियों में गेहूं व छह अनाज मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है। गेहूं फसल की एक लाख 21 हजार 780 मीट्रिक टन गेहूं व 25 हजार 392 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। वहीं मंडियों में 75 हजार 75 मीट्रिक टन गेहूं और 10 हजार 954 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। बेरी में सोमवार को सबसे अधिक 35 एमएम बारिश हुई है। जबकि झज्जर में पांच, बादली व बहादुरगढ़ में आठ-आठ एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

वर्जन पाटौधा के अनाज मंडी में कुछ गेहूं भीगा है। बाकि में ज्यादा समस्या नहीं है। गेहूं को फैलाकर सुखना पड़ेगा। सूखने के बाद वह ठीक हो जाएगा।
- शक्ति सिंह, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें